फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर बनाई धरना व प्रदर्शन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी सदस्यों से सौतेला व्यवहार : पवन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना स्वीकृत न किए जाने के विरोध में 24 सितंबर को कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन व धरने की तैयारियों को लेकर क्षेत्र पंचायत संघ के सदस्यों की बैठक ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक में प्रशासन के सौतेले व्यवहार को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंह ने विकास कार्यों में प्रशासन पर अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे गांवों में विकास की गति शिथिल पड़ गई है। कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य भी जनता से चुना जाता है और जनता के प्रति उसकी जवाबदेही भी है मगर उनके प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल होने के बाद भी प्रशासन स्वीकृत नहीं कर रहा है। बीडीसी सदस्यों को अपने अधिकारों के लिए सजग रहना होगा। कहा कि 24 सितंबर को सभी सदस्य मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में समय से पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करें। राम मूर्ति वर्मा, दिनेश शुक्ला, भूप नरायन पांडेय ने भी प्रशासन के रवैए की आलोचना की। इस मौके पर दिनेश शुक्ला, कौशल किशोर सिंह, राम यज्ञ सिंह, पारस पांडेय, सुभाष कन्नौजिया, राजेश पांडेय, फौजदार वर्मा, उपेंद्र वर्मा, गुड्डू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें