खाद्यान्न न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के केशवपुर ग्राम पंचायत में कोटेदार द्वारा 42 पात्रों को राशन न देने से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान कृष्णा के आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
गांव में 160 पात्र गृहस्थी व 75 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 35 पात्र गृहस्थी व सात अंत्योदय कार्ड धारकों को कोटेदार ने राशन नहीं दिया। कोटेदार पुरानी सूची के आधार पर राशन वितरण कर रहा हैं। जबकि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नयी सूची के अनुसार राशन वितरण कि मांग ग्रामीण कर रहे हैं। पिछले माह वितरण में अनिमियतता को लेकर प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल एसएमआई और जिला पूर्ति अधिकारी से मिला था। लेकिन इसके बाद भी पात्रों को इस बार भी कोटेदार ने निराश किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रमिला, किरन, कुमारे, कोयला, मालती, झूम, ठाकुर प्रसाद, राम अवतार, दूधनाथ यादव, रामनरायण, शिवप्रसाद, अमित, फरेना, भगवानखी, राम सरन, पृथ्वी पाल आदि शामिल रहे। कोटेदार लालमणि तिवारी का कहना हैं कि अभी भी पुरानी सूची के आधार पर राशन वितरण किया जा रहा है। नयी सूची की जानकारी नहीं है।