फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकी बच्ची को ग्रामीणों ने परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भादी खुर्द गांव की दलित बस्ती में बुधवार की रात एक पांच वर्षीय बच्ची भटककर कहीं से आ गई। वह अपना नाम पता ठीक से नहीं बता पा रही थी। दलित बस्ती के हनुमान व अशोक ने बच्ची को अपने पास रख लिया और उसके परिवार का पता लगाने में जुट गए, मगर जब देर शाम तक उसके घर का पता नहीं चला तो इन दोनो भाईयों ने थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद थानेदार संजय शुक्ल ने बच्ची के घर का पता लगाने के लिए चौकीदारों को लगाया, मगर कहीं कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। इधर अशोक व हनुमान भी उसके परिवार के लोगों की खोज में जुटे रहे। अंत में उन्हें 9.50 बजे रात में इन भाईयों ने बच्ची के घर का पता खोज निकाला। वह भादी बुजुर्ग गांव की रहने वाली है। इसके तत्काल बाद उन लोगों ने परिवार के लोगों से संपर्क साधा। बच्ची को लेकर गांव में पहुंचे पिता राम नरायन ने बताया कि बच्ची मंद बुद्धि है। शाम छह बजे वह डीजे की आवाज सुनकर घर से निकली थी। चूंकि अशोक व हनुमान बच्ची के परिवार वालों से पूर्व परिचित थे, ऐसे में उन्होंने बच्ची को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष को भी इसकी जानकारी दी गई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें