चार केंद्रों पर शुरू हुआ यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को शुरू हुआ। शहर के चार स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जिले में करीब 6.26 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। इसके लिए 227 डिप्टी हेड और 2158 परीक्षक की नियुक्ति किए गए हैं। पहले दिन कंट्रोल रूम की निगरानी में 5012 कापियों का मूल्यांकन किया गया।
मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों का पहुंचना सुबह 10 बजे शुरू हो गया था। पहले दिन परीक्षकों की कमी रही। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर उपनियंत्रको ने परीक्षकों के साथ बैठक कर मूल्यांकन के टिप्स दिए और बोर्ड के निर्देश की जानकारी दी। नमूने के रूप में सभी डीएचई ने उत्तरपुस्तिकाओं को जांच करके परीक्षकों को बताया। डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया पहले दिन मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को मूल्यांकन सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा। यदि इस कार्य में कोई लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
...
सक्सेरिया इंटर कॉलेज में एक भी कापी नहीं जांची गई
उपनियंत्रक हरिराम बंसल ने बताया कि पहले दि न430 परीक्षक में से 202 परीक्षक, 73 डीएचई में से 48 डीएचई उपस्थिति रहे। राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती केंद्र के उपनियंत्रक डाॅ. विजय प्रकाश ने बताया कि उनके यहां 662 परीक्षक नियुक्त हैं। इनमें 250 हाजिर रहे। लगभग 1016 कापियां जांची गई। जीजीआईसी की उपनियंत्रक नीलम सिंह ने बताया कि 417 परीक्षकों में से 260 परीक्षक व 45 डीएचई में से 37 ने उपस्थिति दर्ज कराई। 2091 कापियों की जांच हुई। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेेज के उपनियंत्रक योगेश शुक्ला ने बताया कि 662 परीक्षकों में से 366 व 50 डीएचई हाजिर रहे। 1905 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई।