फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 50 मामले आए, मौके पर सिर्फ चार का निस्तारण

विज्ञापन
भानपुर तहसील में समस्या सुनते डीएम और एसपी। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
भानपुर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम कृत्तिका ज्योत्सना व एसपी यशवीर सिंह लोगों की समस्याएं सुनीं। 50 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। सिर्फ चार मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 46 मामलों में फरियादियों को शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

कुल दर्ज 50 मामलों में सर्वाधिक 20 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहे। जबकि पुलिस के 11, बिजली निगम के 9, विकास के सात, जल निगम का एक व बैंक से जुड़ी 2 शिकायतें दर्ज कराई गईं। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील गेट के सामने बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। बेईली निवासी सलाम ने गांव की गंदी नाली साफ कराने की शिकायत दर्ज कराई। सल्टौवा ब्लाॅक के अमरौली सुमाली टोला रामनगर निवासी शिव पूजन ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए चौथी बार शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने बीडीओ सल्टौआ को जांच कर आख्या देने को कहा है।
हर्रैया संवाद के अनुसार, संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। 49 फरियादियों ने अपनी शिकायतों से जुड़े प्रार्थना पत्र दिए।जिसमें से सात का मौके पर ही निस्तारण हो गया। शेष मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के सुपुर्द कर दिया गया। राजस्व 21, पुलिस 9, विकास 8, विद्युत 5, शिक्षा 4 अन्य विभागों से जुड़े पांच मामले प्रस्तुत हुए।
विज्ञापन

मौके पर एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शौकत अली, बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी,पूर्ति निरीक्षक मधू सिंह, शालिनी पटेल सहित थानों के प्रभारी निरीक्षक व उप निरीक्षक मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें