फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले की 50 आंबेडकर प्रतिमाओं का पांच करोड़ से होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर और अन्य महापुरुषों की 50 प्रतिमाओं और उनके स्मारक स्थलों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रदेश सरकार की आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 स्मारकों का चयन कर उनका विकास प्रस्तावित है।
विज्ञापन

प्रत्येक स्मारक पर 10 लाख रुपये की दर से कुल पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कार्य कराया जाना है। प्रशासन ने इसके लिए सभी विधायकों से प्रस्ताव मांगे थे। अब तक 87 गांवों से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 50 स्थलों का चयन किया जाना है। प्रस्तावों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 31 दिसंबर 2025 तक बने डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मारकों और प्रतिमाओं के जीर्णोद्धार की तैयारी है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें