फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 49 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साइबर जालसाज ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक व्यक्ति से 49,363 हजार रुपये की ठगी कर ली। शिकायतकर्ता प्रतापगढ़ के रहने वाले गिरीश चंद्र ने क्रेडिट कार्ड ले रखा है। तहरीर में बताया है कि उनके मोबाइल पर एक फोन आया। जालसाज ने इन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बारे में पूछा। हामी भरने पर लिमिट बढ़ाने के लिए प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। इसके बाद इनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया।
विज्ञापन

जब तक इस ओटीपी के बारे में गिरीश कुछ समझ पाते, तब तक जालसाज ने उनके बैंक खाते से 49,363 रुपये ट्रांसफर कर लिया। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें