फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन 44775 कापियों का हुआ मूल्यांकन

Mon, 04 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की कापियों की हुई जांच।
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती।सक्सेरिया इंटर कालेज के मूल्यांकन प्रभारी डा. घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को 8595 कापियों का मूल्यांकन हुआ। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कालेज में छह हजार से अधिक कापियों के मूल्यांकन करने की जानकारी दी गई। राजकीय इंटर कालेज के मूल्यांकन प्रभारी हरिनंदन यादव ने बताया कि रविवार को कुल 16000 कापियों का मूल्यांकन हुआ।  इसी तरह राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज के मूल्यांकन प्रभारी उमेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मूल्यांकन के चौथे दिन शनिवार को 13180 कापियों का मूल्यांकन हुआ। 
विज्ञापन

  रसायन शास्त्र के शतप्रतिशत परीक्षकों ने किया बहिष्कार
बस्ती। रविवार को भी रसायन शास्त्र विषय के परीक्षकों ने बकाए का भुगतान न होने और डीआईओएस को दंडित करने की मांग को लेकर मूल्यांकन नहीं किया। जीजीआईसी में परीक्षक बैजनाथ मिश्र की अगुवाई में नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि बताया कि जब तक डीआईओएस को दंडित नहीं किया जाता और बकाए का भुगतान नहीं कर दिया जाता और इस वर्ष के मूल्यांकन की समयसारिणी निर्धारित नहीं कर दी जाती तब तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर प्रवीन दुबे, पवन त्रिपाठी, वेदप्रकाश वर्मा, श्रीराज शुक्ल, प्रमोद कुमार, राघवेंद्र प्रताप, रवि प्रकाश शुक्ल, इंद्रभान, अविनाश ओझा, अंकित मिश्र, पल्वी सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें