फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... कचहरी में 23 तक नो-इंट्री,कलेक्ट्रेट सेफ जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

कचहरी में 23 तक नो-इंट्री, कलेक्ट्रेट सेफ जोन
न्यायमार्ग समेत पूरे कचहरी परिसर की घेराबंदी
धरना स्थल के पुराने गेट से नामांकन कक्ष में इंट्री
डीएम की राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों संग बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा निर्वाचन के लिए नामांकन की वजह से कचहरी में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। पूरी कचहरी को चौतरफा बल्लियों से घेर दिया गया है। मंगलवार से लेकर 23 अप्रैल तक न्याय मार्ग और शास्त्री चौक से कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ जाने-आने वाले रास्ते आम-आवाम के लिए बंद कर दिए गए हैं। विकल्प के तौर पर कंपनीबाग से कटरा की तरफ और शुक्ल तिराहे से महुली की तरफ वाहन मोड़ दिए जाएंगे।
शास्त्री चौक की तरफ से नामांकन करने जा रहे उम्मीदवारों-प्रस्तावकों समेत पांच लोगों को मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रवेश दिया जाएगा। रजिस्ट्री कार्यालय (पुराने मुख्तारखाने) की तरफ से बैरियर लगा दिया गया है, जिधर से कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों-अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट डॉ राजशेखर ने बताया कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों और अधिवक्ता सुबह 10 बजे तक वाहन अंदर ले जा सकेंगे। प्रत्याशियों, अधिवक्ताओं और अधिकारियों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गांधीकला भवन, तहसील परिसर और बस्ती क्लब परिसर में वाहन पार्क किए जाएंगे। पार्किंग क्षेत्रों और मार्ग डायवर्जन सहित सुरक्षा और यातायात की बनाई गई व्यवस्था के बारे में उन्हें बताया गया और स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण नामांकन सुनिश्चित करने के लिए उन्हें इसके अनुपालन की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
जिला मजिस्ट्रेट एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट ने नामांकन शुरू होने से पहले एक प्रारंभिक संवाद के रूप में सोमवार को विकास भवन में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इन सभी को नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्र के विवरण और इसकी सामग्री के बारे में बताया गया। पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से इसे प्रोजेक्टर पर भी दिखाया गया। नामांकन प्रक्रिया, स्थान, समय, प्रारूप आदि के बारे में सभी आशंकाओं का स्पष्ट रूप से समाधान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें