फोटो...
मंडलीय समीक्षा:
युद्धस्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की नसीहत
मंडलीय समीक्षा में परियोजनाएं पूरी करने पर जोर
लाभार्थीपरक योजनाओं के आंकड़ों का हुआ लेखाजोखा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मंडल के विकास कार्यों की मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार समीक्षा की गई। इसमें निर्माणाधीन परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की नसीहत दी गई। खासकर पीडब्लूडी, सेतु निर्माण निगम एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं को कमिश्नर ने सहेजा। शासन की प्राथमिकता के 70 बिंदुओं पर गहनता से समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने कल्याणकारी, लाभार्थी परक योजनाओं के आच्छादन, क्रियान्वयन के लिए कार्यदायी संस्था एवं नोडल अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी जवाबदेह होंगे।
निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के लिए डीएम साप्ताहिक निरीक्षण करें। डीएम/सीडीओ को पाक्षिक निरीक्षण के निर्देश दिए गए। रबी बुआई को देखते हुए किसानों को उर्वरक-बीज उपलब्ध कराने एवं उन्हें डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम के तहत लाभ देने के लिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडलीय बैठक में डीएम डॉ. राजशेखर ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं का सत्यापन के बाद टीकाकरण के लिए प्रमाणिक सूची तैयार की जाए। राजस्व वादों के निस्तारण पैमाइश एवं चकबन्दी में धारा 52 के प्रकाशन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास, शौचालयों का निर्माण, विद्युत के सौभाग्य योजना के कनेक्शन, साफ-सफाई, ग्रामों के साथ-साथ विद्युतीकरण, पंचायत एवं विकास विभाग के योजनाओं का समय से राज्य एवं भारत सरकार को रिपोर्ट आदि भेजे जाने के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर कुणाल सिल्कू, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, हर्षिता माथुर, हाकिम सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारीगण, चकबन्दी अधिकारीगण आदि के अलावा संबंधित विभाग के मण्डलीय अधिकारियों ने भाग लिया। अपर आयुक्त प्रशासन वीके दोहरे ने राजस्व कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। संबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारीगण सहित मंडल के स्वास्थ्य, पंचायत, उद्यान, कृषि, सहकारिता, खाद्य रसद, विद्युत, पीडब्लूडी, जल निगम आदि संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा उनके विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।