फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवतापूर्ण निर्माण की मांग, प्रदर्शन, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग, प्रदर्शन, जाम
विज्ञापन

टिनिच से बेलवाड़ाड सड़क निर्माण
ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
टिनिच। कप्तानगंज टिनिच से बेलवाड़ांड गांव जाने वाले मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा है। मानकयुक्त निर्माण कार्य न होने पर बुधवार को सपा नेता शंकर यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घंटो सड़क जाम कर विभाग व ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्य को बंद करा दिया। चेतावनी दी कि उच्चधिकारियों के जांच के बाद ही सड़क पर निर्माण कार्य संभव है।
विज्ञापन

बेलवाड़ांड गांव में एक किमी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी से कराया जा रहा है। इसमें गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण नाराज हैं। बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूटा। वे मौके पर पहुंच कार्य रोकवा दिए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। शंकर यादव ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की वजह से सड़क मानकनुसार नहीं बनाई जा रही है। कहा कि जिस तरह से ठेकेदार निर्माण कार्य करा रहे हैं उससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने उच्चाधिकारियों की जांच के बाद ही निर्माण कार्य करने की चेतावनी दी। कहा कि यदि जांच नहीं कराई गई तो ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा जाएगा। इस मौके पर महेशचंद्र, लाल बहादुर, राकेश यादव, रमेश यादव, प्रमोद, पिंटू, राजू यादव, महेंद्र, राम सुरेश, विकास यादव, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें