फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद मे चटकी लाठियां, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र बहेरी गांव में बुधवार को देर शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पट्टीदारों के बीच हुई इस मारपीट में दोनो पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनो पक्षों ने तहरीर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बहेरी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने बुधवार की सुबह इसी भूमि पर निर्माण शुरू करा दिया। इसकी जानकारी होते ही दूसरे पक्ष के लोग वहां एकत्रित हो गए और निर्माण का प्रतिरोध किया। तू-तू मैं-मैं से शुरू बात देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। दोनो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। मारपीट में एक पक्ष के 58 वर्षीय हरद्वारे, 28 वर्षीय राजकुमार, 26 वर्षीय सरस्वती जबकि दूसरे पक्ष के 60 वर्षीय लालता, 25 वर्षीय अरविन्द, 20 वर्षीय सुनीता, 58 वर्षीय प्रभावती घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनो पक्षों के घायलों को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें