बस्ती। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इससे डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
अभियान के दूसरे दिन रोडवेज, कंपनी बाग और बड़ेवन टोल प्लाजा के पास अभियान चलाया गया। इस दौरान 41 वाहनों का चालान किया गया। आरटीओ और पुलिस की सख्ती की वजह से सड़कों से डग्गामार वाहन लापता दिखे। आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार ने जिले के समस्त वाहन स्वामियों को अवगत कराया कि 10 से 16 मार्च तक बकाया टैक्स वाले वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी वाहन स्वामी बकाया टैक्स जमा कराने के बाद संबंधित वाहन का संचालन कराए।
इस मौके पर यात्रीकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद