फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती मैराथन के लिए पहले दिन 40 धावकों ने कराया पंजीकरण

Tue, 12 Nov 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती मैराथन के लिए नामांकन कराते धावक
विज्ञापन
17 नवंबर को होगी बस्ती मैराथन, चार हजार प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 17 नवंबर को प्रस्तावित 13वीं बस्ती मैराथन के लिए अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन मान्या कसौधन, समृद्धि मिश्रा, नंदिनी चौधरी, अभिषेक, लक्ष्मी, विकास राय, और अमृता सहित 40 से ज्यादा कई प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। पंजीकरण की यह प्रक्रिया 16 नवंबर तक स्टेडियम में चलेगी। इसमें किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी पंजीकरण कर सकते हैं।
जिला संयोजक प्रिंस मिश्र ने बताया कि बस्ती मैराथन के प्रति स्थानीय जनता का उत्साह प्रेरणादायक है। कार्यक्रम संयोजक ओमकार चौधरी ने कहा कि यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि एक सामाजिक जागरूकता अभियान भी है। संस्थापक सदस्य रितिकेश सहाय ने कहा कि यह मैराथन समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। यह केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि हमारे क्षेत्र को स्वस्थ और स्वच्छ रखने का एक प्रयास है। हमें इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बस्ती मैराथन में 4,000 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी का अनुमान है। पंजीकरण प्रक्रिया के समापन के बाद मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें