फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के चार नए पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चार कोरोना संक्रमित पाए गए
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के चार नए केस मिले। जबकि, पहले से पॉजिटिव में से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में एक्टिव केस 11 हो गए हैं। बृहस्पतिवार को 984 का नमूना जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से कमी आ रही है। संक्रमित मिले मरीजों में कोई गंभीर नहीं है। फिर भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है। कहा कि जांच हो रही है, जो भी संक्रमित पाया जा रहा है उसे होम आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने लोगों का आह्वान किया है कि वे जल्द से जल्द टीका लगवा लें। कहा कि कोरोना से बचाव का सबसे अच्छा साधन टीकाकरण है। जिन लोगों ने पहली डोज ले ली है वे दूसरी तथा दोनों डोज ले चुके बीमार व बुजुर्ग अब प्रीकॉशन डोज भी ले सकते हैं, बशर्ते दूसरी डोज लिए कम से कम नौ माह पूरा हो गया हो। कहा कि टीकाकरण के चलते तीसरी लहर बेअसर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें