फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए चार प्रवासी मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब तक मिले 147 संक्रमित, एक्टिव केस 103, दो की हो चुकी है मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 23 मई को मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए चार शख्स कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी श्रावस्ती, कुशीनगर व सिद्धार्थनगर के हैं।
बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हुई। ये सभी ओपेक कैली में क्वारंटीन थे। वहीं जिस बोगी में ये चारों संक्रमित आए, उसमें एक शख्स मृत मिला था। जांच में उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 147 संक्रमित मिले हैं। 42 की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा जा चुका है। वहीं दो की मौत हो चुकी है। ऐसे में वर्तमान में 103 एक्टिव केस हैं। इन सभी का लेवल वन अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी। उन्होंने बताया जिस शख्स का श्रमिक स्पेशल में शव मिला था। वह संक्रमित मिला है। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। संक्रमितों को कैली स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें