फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 36 हजार बच्चों को नहीं मिली यूनिफार्म की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे 36 हजार बच्चों के यूनिफार्म, जूता-मोजा की धनराशि अब तक नहीं मिली है। ऐसे में वे बिना यूनिफार्म के ही विद्यालय जाने को विवश हैं। जिले के परिषदीय स्कूलों में 1.60 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। इनमें अभी तक 1.24 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में ही धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की तरफ से ड्रेस, जूता-मोजा के लिए बजट आवंटित होता है। इसके लिए उनके अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये भेजे जाते हैं। अब तक तीन चरणों में अभिभावकों के खातों में पैसे भेजे गए हैं। अब लगभग आधा शिक्षण सत्र बीतने को है लेकिन 36 हजार बच्चों को ये धनराशि नहीं मिल सकी है। इसकी वजह से अभिभावक बच्चों का यूनिफार्म नहीं दिला पाए हैं। इनमें से कुछ बच्चे पुराने यूनिफार्म तो कुछ बिना यूनिफार्म के विद्यालय आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म का पैसा अभिभावकों के खाते में जाता है। जल्द ही शेष बच्चों की धनराशि आवंटित होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें