36 वारंटियों को पुलिस ने दबोचा
बस्ती। जनपद के अलग-अलग चार थाने की पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जिसमें 36 वारंटी गिरफ्तार किए गए।
रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र की टीम ने साजन निवासी रुधौली, अरविन्द यादव निवासी मुडियार टोला डकहरवा, राजेन्द्र दुबे निवासी पचारी खुर्द, अरविन्द कुमार निवासी रुधौली, गंगा राम निवासी रुधौली, रामफेर निवासी छपिया रघुवंश, एकराम निवासी मुंगरहा, जवाहर लाल चौधरी निवासी मुगरहा, काशी निवासी बासखोर कला, गोविन्द निवासी बांसखोर कला, संतोष निवासी सिसवारी खुर्द, सोहराब अली निवासी परसा सूरत को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय की टीम ने न्यायालय से वांछित रामापुर गांव निवासी शिव शंकर सिंह, अगया बुजुर्ग निवासी कन्हैया और बेलघाट निवासी शिव मूरत, जैसराम, रामफेर और राम बुझावन को शनिवार रात गिरफ्तार किया है। सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह की टीम ने थाना क्षेत्र के आहर कोठिला गांव के वीरेंद्र कुमार पांडेय, चिरैयाडाड़ गांव के रामसूरत उर्फ राममूरत, जगदीशपुर उर्फ नौगढ़वा गांव के रामनयन, बनगवा गांव के रामचन्दर, भानपुर गांव के सन्तु, परसा कुतुब गांव के धर्मेन्द्र, रामनगर गांव के जयप्रकाश को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय भेजा।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी की टीम ने थाना क्षेत्र के केसरिया गांव निवासी रामनिवास, नंदकिशोर, इंदौली निवासी अजमेर अली, धिरौली बाबू निवासी राम जनक गुप्ता, देवखर गांव निवासी राम सुभाष, सोनबरसा निवासी रामशरन चौधरी, मनोज कुमार, नाल्हीपुर निवासी संतोष कुमार, बीरपुर खरहरा निवासी शिव सिंह, खम्हरिया निवासी जियाउल्लाह व बछईपुर निवासी वृजमन गिरफ्तार किया गया।