जिले में कोरोना के 36 नए मरीज मिले
- 66 लोग हुए निगेटिव, जिले में एक्टिव केस दो सौ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 36 नए केस मिले हैं। जबकि पहले से पॉजिटिव में से 66 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिले में एक्टिव केस दो सौ हो गए हैं। शुक्रवार को 1,034 लोगों का नमूना जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने की है।
सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है, मगर कोई गंभीर नहीं है। जिले में कोरोना की चुनौती से निपटने की पूरी तैयारी है। ओपेक चिकित्सालय को लेवल टू का जबकि चार अस्पतालों को लेवल वन का अस्पताल बनाया गया है। यहां फिलहाल कोई भर्ती नहीं है। सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में रखे गए हैं। वेंटीलेटर भी संचालित हैं।