फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में एक-दूसरे के हुए 33 जोड़े

विज्ञापन
शादी के बंधन में बंधे जोड़े। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सल्टौआ/भानपुर। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को सल्टौआ और रामनगर ब्लॉक परिसर में 33 जोड़ों ने जीवनभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा। इसमें एक जोड़ी अल्पसंख्यक समुदाय से भी थी, जिसका निकाह परंपरागत ढंग से हुआ। 
गृहस्थी जीवन में प्रवेश करने वाले सभी जोड़ों की बैंडबाजे के साथ बारात निकाली गई। प्रशासनिक अफसरों ने बारात की अगवानी की। सल्टौआ ब्लॉक परिसर में प्रमुख अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में 23 जोड़ों का विवाह हुआ। मुख्य अतिथि संजय प्रताप जायसवाल रहे। कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना से दहेज रहित विवाह को बढ़ाव मिलेगा। बीडीओ मंजू त्रिवेदी ग्राम सचिवों के साथ पुष्पवर्षा कर दूल्हों का स्वागत किया। शर्मा पार्टी ने स्वागत गीत से सभी का अभिवादन किया। गायत्री परिवार की तरफ से पं. सुरेंद्र द्विवेदी की टीम ने विवाह संपन्न कराया। 
विज्ञापन

सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमनदीप डुली ने मोना, लक्ष्मी कुमारी, पूजा देवी, सोनी, शीलम, ज्योति श्रीवास्तव, रजंना चौधरी, संध्या, सावित्री, ममता, शीला देवी, शीला, चांदनी गुप्ता, पिंका, वंदिता भारती, जानकी, सरिता देवी, माधुरी देवी, सुलोचना चौधरी, चन्द्रावती, मंजू, निशा को प्रमाण पत्र देकर सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। एडीओ समाज कल्याण नरेंद्र व्रत, नवनीत मिश्र, बालेन्द्र पांडेय, रामराज, अजय श्रीवास्तव, महेश पाण्डेय, रमाकान्त वर्मा, अजय कनौजिया, शिवबहादुर, प्रमिला पटेल, शालिनी त्रिपाठी, ग्राम प्रधान राजेश पांडेय समेत कई लोग रहे। भानपुर के रामनगर ब्लॉक में अग्नि को साक्षी मानकर नौ जोड़ों ने सात फेरे लिए। वहीं, एक जोड़े का निकाह कराया गया। मुख्य अतिथि मौजूद विधायक संजय प्रताप जायसवाल और प्रमुख राम नरेश चौधरी, सांसद के प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने आशीर्वाद दिया। बीडीओ हरिश्चन्द्र के साथ ब्लॉक कर्मियों ने सभी जोडों की अगवानी की। पुनीता-रूपेश, पूजा-राहुल, सुमन- शिवशंकर, रिंका-पिंकू, सुमन देवी-सुजीत कुमार, सुनीता-मोहन, प्रियंका-राम सुंदर, रविता-विजय कुमार, प्रतिमा-प्रदीप कुमार व मोहसिना खातून-असरफ अली ने एक-दूसरे का हाथ थामकर एक दूसरे के जीवन साथी बने। इस दौरान राजा राम तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष परमहंस शुक्ल, एडीओ पंचायत रामचन्दर वर्मा, एडीओ समाज कल्याण तिलक राम चौधरी के साथ सभी गांवों के ग्राम प्रधान व ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

दस हजार का दिया गया सामान 
सभी जोड़ों को 10 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान दिया गया। एडीओ समाज कल्याण नरेंद्र दत्त शर्मा ने बताया जोड़ों को एक मोबाइल, पायल, बिछिया, दो साड़ियां, पैंट शर्ट, कुकर सहित सात बर्तन मौके पर दिया गया। नकद 20 हजार रुपये लड़की के खाते में तत्काल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें