कलवारी (बस्ती)। बस्ती-कलवारी मार्ग पर कुसौरा बाजार में स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन कलवारी से नवनिर्मित 33 केवी वितरण लाइन का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इसके 123 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। नई लाइन से लो-वोल्टेज की समस्या भी खत्म होगी।
एसई खालिद सिद्दीकी की मौजूदगी में विद्युत उपकेंद्र कुदरहा के लिए 33 केवी नई लाइन का उद्घाटन महादेवा विधायक दूधराम ने किया। दो करोड़ आठ लाख की लागत से बनी इस नई लाइन के तैयार होने से करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। नई लाइन की लंबाई लगभग 14 किलोमीटर है, जिसके लिए 260 विद्युत पोल लगाए गए हैं।
विद्युत उपकेंद्र कुदरहा को इसके पहले गिदही से लगभग 40 किलोमीटर दूरी से बिजली आपूर्ति होती थी। पुरानी लाइन के कारण आंधी व बारिश में भी लोकल फॉल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ता था।