बस्ती। परशुरामपुर ब्लॉक के परशुरामपुर गांव में तैनात सफाईकर्मी को डीपीआरओ घनश्याम सागर ने निलंबित कर दिया। एडीओ पंचायत परशुरामपुर ने बताया कि सफाईकर्मी हेमंत कुमार यादव को ग्राम पंचायत परशुरामपुर में तैनात किया गया था। निरीक्षण में पाया गया कि वह लगातार अनुपस्थित है। इससे गांव की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद भी उसने जवाब नहीं दिया। कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए डीपीआरओ ने हेमंत को निलंबित करते हुए ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। साथ ही, मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत बहादुरपुर को जांच अधिकारी नामित किया है।