फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 17 घंटे बाद ठीक हुई 33 केवी लाइन की केबल

Sat, 13 Apr 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र हर्रैया के मेन लाइन में बृहस्पतिवार रात आ गया था फाल्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी मेनलाइन की केबल फाल्ट होने के कारण करीब 17 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार रात बिना बिजली के बितानी पड़ी। इसका असर शुक्रवार की दिनचर्या पर पड़ा। सुबह लोगों को पानी तक के लिए तरस जाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उपकेंद्र की 33 केवी लाइन फाल्ट में आ गई। रात में बिजली कर्मी फाल्ट ढूंढकर परेशान हो गए, लेकिन वह सफल नहीं हुए। थक हारकर सभी बैठ गए। शुक्रवार सुबह जब एक संविदाकर्मी उपकेंद्र के पीछे गया तो देखा कि बिजली घर से निकलकर उपकेंद्र यार्ड में आने वाली 33 केवी केबल में फाल्ट है। फाल्ट मिलने के बाद इसे ठीक करने में कर्मियों का पूरा दिन लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि यह केबल इतनी हैवी होती है कि इसके फाल्ट को दुरुस्त करने में कई घंटे लग जाते हैं। दिनभर चली जद्दोजहद के बाद शुक्रवार शाम चार बजे इसे ठीक किया जा सका। हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कस्बे के लोगों को दिनभर पर्याप्त बिजली मिलती रही। अवर अभियंता केएम यादव ने बताया कि खराबी को ठीक कर लिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें