32 बूथों पर 3191 को लगा टीका
3600 लोगों को टीका लगाए जाने का था लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में वृहद टीकाकरण अभियान के पहले दिन 17 अस्पतालों में बनाए गए 32 बूथों पर 3191 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जबकि 3400 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया था।
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व ओपेक चिकित्सालय कैली में टीका लगवाने वालों की भीड़ अधिक दिखी। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चला। इस दौरान 18 से 44 वर्ष के कुल 1262 को टीका लगा। इसमें 1239 को पहली डोज, जबकि 23 को दूसरी खुराक दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि गंभीर बीमारी वालों को प्राथमिकता पर टीका लगवाया जा रहा है। 18 से 44 साल वालों का पंजीकरण केंद्र पर ही करके उनको टीका लगाया जा रहा है। कुल टीकाकरण में 1552 को पहली व 1632 को दूसरी डोज दी गई। शुक्रवार को भी 17 अस्पतालों में टीकाकरण का कार्य चलेगा।