प्रधानमंत्री के आगमन पर प्रशासन अलर्ट
मंडलायुक्त ने ली पीएम के आगमन की तैयारियों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को जनपद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार, जिलाधिकारी डॉ राजशेखर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए मानक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियां की जा रही हैं। शासकीय विभागों की ओर से केवल तकनीकी सहायता दी जा रही है। बताया कि आयोजकों को प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त दिशानिर्देशों से अवगत करा दिया गया है। कहा कि चिकित्सा, विद्युत, अग्नि शमन, टेलीफोन आदि कार्यों को लेकर दिशानिर्देेश दिए गए हैं। कवरेज के बारे में कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकार अपने मान्यता कार्डंो के आधार पर व अन्य बाहर से आने वाले मीडिया प्रतिनिधियों को पत्रकार दीर्धा के लिए पास जारी किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडेय, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ रंगजी द्विवेदी, मुख्य अभियंता विद्युत ओपी यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जेएलएम कुशवाहा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका डॉ मणिभूषण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।