फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर में लगी आग में गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के रिठिया गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर बाजार। क्षेत्र के ग्राम रिठिया में रविवार भोर छप्पर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। नकदी, मोटरसाइकिल समेत घर का सारा सामान राख में तब्दील हो गया। डायल 100 पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया लेकिन गृहस्थी का सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रिठिया गांव में सुरेश चौधरी छप्पर का घर बनाकर रहते हैं। घर में सुरेश उनकी पत्नी व बच्चे भी थे। रविवार भोर लगभग चार बजे अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। धुआं उठता देखकर सुरेश चौधरी अपने पत्नी व बच्चे को लेकर घर से बाहर भागे। शोर मचाने पर आसपास के भी लोग जुट गए। आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच किसी की सूचना पर नगर व फुटहिया पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखी मोटरसाइकिल, 30 हजार रुपये, अनाज, कपडा, बर्तन आदि जलकर राख में बदल गया। सूचना पर हल्का लेखपाल आनन्द चौबे भी पहुंच गए। आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें