फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंपों के रीबोर न होने से दूषित पानी पीने की विवशता

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंप रीबोर न होने से लोग दूषित जल पीने को विवश
विज्ञापन

कस्बे के 43 इंडिया मार्का हैंडपंपों को रीबोर कराने के लिए भेजी गई थी सूची
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। कस्बे के कई इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित जल दे रहे हैं। इसके चलते लोगों को दूषित जल पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार रीबोर योग्य हैंडपंपों की सूची जल निगम को भेज कर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में वर्षों पूर्व लगाए गए कई इंडिया मार्का हैंडपंपों से गंदा पानी निकल रहा है। कस्बे के वार्ड नंबर सात में पुलिस चौकी के समीप लगे तीन हैंडपंपों से गंदा पानी निकल रहा है। यही हाल हर्रैया चौराहे पर स्थित टैक्सी स्टैंड पर लगे हैंडपंप का है। जूनियर हाईस्कूल बभनान परिसर में लगाया गया हैंडपंप खराब भी है। हर्रैया तिराहे के पास लगे हैंडपंप का भी यही हाल है। वार्ड नंबर आठ बाबा बागेश्वर नाथ नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या परिसर में स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप भी दूषित जल दे रहा है। वार्ड नंबर नौ के मंदिर परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब है। वार्ड सदस्य शिवम जायसवाल ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक इसे ठींक नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल का कहना है कि दूषित जल देने वाले 43 इंडिया मार्का हैंडपंपों की सूची रीबोर कराने के लिए जल निगम को सौंपी गई है। हैंडपंपों को जल्द ही रीबोर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें