रेलिंग से लटककर दी जान
पैकोलिया थाने के कुर्दा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पैकोलिया। क्षेत्र के कुर्दा गांव में शुक्रवार को भोर में एक व्यक्ति ने छत की रेलिंग से लटककर जान दे दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
कुर्दा के 45 वर्षीय अब्दुल कादिर तड़के जिस वक्त मस्जिद में अजान हो रही थी, छत पर गए। लोग समझे कि अजान सुनकर छत पर गए होंगे। इस बीच अब्दुल को छत की रेलिंग से लटकते देख लोग सन्न रह गए। परिवार के लोगों शव नीचे उतारकर आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।ग्रामीणों का कहना था कि अब्दुल कई माह से बीमार थे। बीमारी से परेशान होकर जान दे दिए होंगे। पैकोलिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने इस मामले की जानकारी से इंकार किया।