लोगो अवश्य लगाएं
तन स्वस्थ तो मन भी, परिवार होगा सुखी
आरएस पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन ने अपराजिता अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया
गांवों की 253 महिलाओं ने अपराजिता मुहिम से जुड़ने के लिए शपथ पत्र भरा, लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। तन स्वस्थ रहने से मन भी स्वस्थ रहता है। इससे धन और समय दोनों की बचत होती है। परिवार भी सुखी रहता है। स्वस्थ लोग हौसलों के बल पर कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। यह कहना था डॉ. रामप्रकाश कन्नौजिया का। वह बेहिल के शिवमंदिर के निकट आरएस पब्लिक स्कूल बनकटी में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता अभियान अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बोल रहे थे।
रोटरी क्लब मिडटाउन के सहयोग से आयोजित शिविर में 400 लोगों का परीक्षण हुआ। विशेषज्ञ डाक्टरों ने जांच कर निशुल्क दवाएं एवं सुझाव दिए। इस मौके पर 253 महिलाओं ने शपथ पत्र भरकर अपराजिता मुहिम से जुड़ने का संकल्प भी लिया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. पारुल चौधरी ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया। जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर ग्रामीणांचल में आयोजित इस शिविर में रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष राम विनय पांडेय, सचिव डॉ. अजीत सिंह, विवेक वर्मा और मंयक श्रीवास्तव ने सहयोग किया। प्रबंधक राजेश वर्मा, प्रधानाध्यापक सूरज वर्मा, राहुल सोनी, किरन यादव, स्नेहलता मौर्या, प्रद्युम्न वर्मा, अमित सोनी, विशाल वर्मा, अखिलेश मौर्या, अरविंद यादव, सुनीता वर्मा, रवि वर्मा, मांडवी गौड़, वंदना कुमारी, शीतल आदि ने अहम भूमिका निभाई। बनकटी पीएचसी के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राम प्रकाश, पीयूष सिंह, अवधेश कुमार मिश्र ने मरीजों को दवाएं दीं।
इनसेट
महिलाओं के लिए अहम है मुहिम : डॉ. पारुल
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. पारुल चौधरी ने कहा कि महिलाएं खानपान में लापरवाही से बीमार पड़ती हैं। ऐसे में उन्हें अर उजाला की मुहिम के तहत स्वास्थ्य-खानपान की जानकारी देना अहम है।
इनसेट
रक्तअल्पता से बचें महिलाएं: डॉ. रामप्रकाश
फिजीशियन डॉ. राम प्रकाश कन्नौजिया नेे अपराजिता के मंच से महिलाओं को संदेश दिया कि रक्तअल्पता से बचने के लिए अंकुरित चना और आयरन की गोलियां समय-समय पर डाक्टर के परामर्श के अनुसार लें।
इनसेट
अनूठी है गांवों तक अपराजिता की पहुंच: राम विनय
रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष राम विनय पांडेय ने कहा कि यह पहली बार है कि गांवों पहुंचकर कोई अभियान महिलाओं-बालिकाओं का आत्मबल बढ़ा रहा है।
इनसेट
अमर उजाला का बेहतर प्रयास : राजेश
आरएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश वर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अमर उजाला का प्रयास बेहतर है। उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेेगा।
इनसेट
जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा लाभ: प्रेमचंद
बेहिल ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि प्रेमचंद निगम अमर उजाला की पहल से बेहद खुश दिखे। कहा कि यह मुहिम महिलाओं को जागरूक करने में कामयाब हुई है।
इनसेट
अपराजिता से जगेगा आत्म विश्वास: सुनीता
आरएस पब्लिक स्कूल की शिक्षक सुनीता वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश महिलाएं मुख्य धारा से कटी हुई हैं। अपराजिता उनमें आत्मगौरव जगाएगी।