बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 11वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को एक होटल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी मौजूद रहे। इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जोन प्रभारी कल्पनाथ ने की। जबकि संचालन जब्बार अहमद ने किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जो भी मिशन अधूरा रह गया था,उसके कांशीराम ने आगे बढ़ाया। मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि चार बार प्रदेश में बसपा की सरकार रही । जिसकी मुखिया मायावती ने शासन-सत्ता का सफलता पूर्वक संचालन करते हुए कार्यकाल पूरा किया। अध्यक्षता कर रहे कल्पनाथ ने दलित आंदोलन के कई पहलुओं से मौजूद लोगों का साक्षात्कार कराते हुए शपथ दिलाया कि अबकी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए अभी से जुटें।
पूर्व विधायक भगवान दास, लालचंद निषाद, जितेंद्र उर्फ नंदू चौधरी, राजेंद्र चौधरी, दूधराम, अशरशद खुर्शीद, विजयेंद्र मणि, जमील सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में मंडल भर के बसपाई मौजूद रहे।