फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी-दस्त से बहनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से बहनों की मौत
विज्ञापन


महसो।
लालगंज क्षेत्र के बैजनाथजोत गांव में तीन दिन के अंदर उल्टी-दस्त से एक ही परिवार के दो बहनों की मौत हो गई। इसे लेकर गांव में दहशत है। जानकारी के बाद शुक्रवार को गांव में डॉक्टरों की टीम पहुंची और मरीजों का उपचार किया। ग्रामीणों को खान-पान में सतर्कता बरतने के टिप्स दिए।
गांव निवासी नेबू लाल की छह वर्षीय बेटी प्रीति नौ अगस्त को घर में बना मीट खाई। खाने के थोड़ी देर बाद उसे-उल्टी दस्त शुरू हो गई। पहले तो घर वालों ने घरेलू दवा आदि से उपचार किया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो लेकर ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी बेटी के मौत के सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि बृहस्पतिवार को परिवार की एक और बेटी नौ वर्षीय अंजली भी उल्टी-दस्त से बीमार हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर गांव के एक डॉक्टर के पास गए मगर वहां हालत नहीं सुधरी तो इसे भी ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचाए। यहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद दवा का छिड़काव किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवानिया के डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव स्व हेल्थ वर्कर पंकज वर्मा, कैलाश चंद गौड़, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एन सिंह, आशा पूनम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम, स्वास्थ्य निरीक्षक एसके सिंह गांव में पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों को बासी भोजन से परहेज, उबला पानी पीने तथा सफाई से रहने के टिप्स दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें