फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 302 ने छोड़ी मुंशी-मौलवी और आलिम की परीक्षा

Wed, 19 Feb 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गायघाट। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ बोर्ड की ओर से संचालित मुंशी-मौलवी (सेकेंडरी) आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की उर्दू साहित्य की परीक्षा बुधवार को हुई। मुंशी-मौलवी में 262 और आलिम सीनियर सेकेंडरी में 40 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
जिले में पंजीकृत 1503 मदरसा बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए रामनरेश लवकुश इंटर कॉलेज लालगंज, मदरसा आलम हायर सेकेंडरी स्कूल बस्ती, श्रीनेत पब्लिक इंटर कॉलेज बांस खोर कला, आइडियल इंटर कॉलेज बभनान, लतीफिया इंटर कॉलेज छावनी, मदरसा जामिया अरबिया अशरफिया निस्वा गायघाट समेत नौ केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को प्रथम पाली में मुंशी-मौलवी की उर्दू साहित्य व द्वितीय पाली में आलिम सीनियर सेकेंडरी के उर्दू साहित्य की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 1161 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 899 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 262 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। द्वितीय पाली में सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में पंजीकृत 342 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 302 ने परीक्षा दी। जबकि 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें