फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोजगार मेले में 30 विद्यार्थियों को मिला जॉब का ऑफर

Tue, 17 Dec 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। क्षेत्र के थानाखास राजकीय आईटीआई में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। 200 प्रतिभागियों में 30 को विभिन्न कंपनियों की तरफ से जॉब ऑफर मिला। नौकरी का पत्र मिलने से युवाओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि बस्ती मंडल संयुक्त निदेशक प्रशिक्षु एके राना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए रोजगार मेले आयोजित हो रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियां कैंपस में साक्षात्कार कर प्रशिक्षित छात्रों को अपनी कंपनी का जॉब ऑफर कर रही हैं।
सोमवार को कुल 200 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से तीस को जॉब ऑफर मिला है। कंपनी के प्रतिनिधि अंशु त्यागी ने कहा कि चयनित प्रशिक्षुओं को एक वर्ष की अवधि के उपरांत कंपनी की ओर से एनसीवीटी अप्रेंटिस प्रमाण पत्र के साथ मानदेय भी दिया जाएगा। मुख्य अतिथि एके राना व प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा ने 30 विद्यार्थियों को नौकरी प्रमाण पत्र दिया। रोजगार मेले में पहुंचे प्रशिक्षुओं में कौतूहल का वातावरण रहा। योगेंद्र यादव, राजेश चतुर्वेदी, राजकुमार वर्मा, पवन कुमार, गुड़िया देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें