फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ शुभारंभ

Tue, 17 Dec 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर के परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने स्काउट प्रार्थना व झंडा गीत के माध्यम से ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में छात्र-छात्राओं को अनुशासन एवं स्वावलंबन की शिक्षा देता है। स्काउट गाइड से हम एक स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करने में सहायक हो सकते है। इस शिविर के आयोजन से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने और जानने का अवसर मिलेगा। जिला स्काउट गाइड से संगीता प्रजापति,संगठन कमिश्नर गाइड दीपक प्रजापति ने प्रशिक्षण दिया। बच्चों को संस्कार, पौष्टिक आहार, आत्मनिर्भर, स्वस्थ समाज आदि के बारे में बताया।
कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के स्काउट गाइड के शिक्षक विनय कुमार राय ने किया। पवन कुमार शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार, डॉ नवीन श्रीवास्तव, मनोज कुमार राय, अभय कुमार उपाध्याय, संतोष शुक्ल, संदीप मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें