स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ ट्रायल, 53 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपेन स्टेट आमंत्रण महिला-पुरुष हैंडबाल और फुटबाल चयन ट्रायल हुआ। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। ट्रायल में कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे शुरू हुए ट्रायल में ओपेन स्टेट पुरुष वर्ग हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल में 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से 10 खिलाड़ियोंं का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया।
फुटबाल सब जूनियर ट्रायल में 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जबकि सीनियर वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता में 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें से भी 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
उप क्रीड़ाधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल ने बताया कि स्टेडियम में हैंडबाल, फुटबाल सब जूनियर और सीनियर वर्ग में कुल 53 खिलड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 30 खिलाड़ी को चयनित किया गया। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।