फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 30 अफसरों के घर लगेंगे मीटर : एमडी

Sat, 29 Apr 2017 11:45 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अनिल कुमार शनिवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिजली की चोरी रोकने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए अन्य उपायों के साथ ही बिना मीटर बिजली इस्तेमाल कर विभाग को चूना लगाने वाले अधिकारियों के घर भी जल्द ही मीटर लगाए जाएंगे। बताया कि बस्ती, गोरखपुर, बनारस, इलाहाबाद और आजमगढ़ मंडलों के 70 लाख 47 हजार 646 उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का चार हजार 12 करोड़ रुपये का बकाया है। इस बकाये की वसूली के अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

एमडी ने कहा कि पहला लक्ष्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर 135 करोड़ रुपये का बकाया है। बिजली चोरी रोकने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए अनियमित कनेक्शन को नियमित कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अगर कोई अवैध कनेक्शन वाला उपभोक्ता कनेक्शन ले लेता है तो उसपर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
 एक सवाल के जबाव में कहा कि बिना मीटर लगाए बिजली का इस्तेमाल करने वाले जिले के 30 अफसरों के आवासों पर एक-दो दिन में मीटर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने मौके पर ही अफसरों को इस बाबत निर्देश भी दिया। एक सवाल के जबाव में एमडी बताया कि 11 केबीए की फाल्ट को रात में ठीक करने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। सरचार्ज माफी योजना के तहत 45,535 उपभोक्ताओं का पंजीकरण हो चुका है और पंजीकरण शुल्क के रूप में विभाग को 24 करोड़ से अधिक मिले हैं। जबकि बकाये के 14 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें