दुबौलिया। सीएचसी दुबौलिया में अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 28 टीबीमुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रशासकों का सम्मानित किया गया।
प्रथम बार टीबी मुक्त 17 पंचायत बरदिया लोहार, बरसांव, बेम्हरी, दुबौलिया, रानीपुर लाद, केवाड़ी मुस्तहकम, खुशहालगंज, भेलमापुर, समोढ़ा, तुरकीपुर, कटरिया, शुकुलपुरा, देवरगंगवार, सेमरा मुस्तहकम, मरवटिया, बसंतपुर व मसहा को महात्मा गांधी जी की कांस्य की प्रतिमा व दूसरी बार टीबी मुक्त 11 पंचायत पीठिया लश्करी, बरदिया कुंवर, चकोही, सेमरा, मिस्रौलिया, हरिपालपुर, वेदपुर, चुईल बाबू, भकरही, सुबरहा व सिंघराजा को रजत की प्रतिमा दिया गया। संवाद