फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 27,48 अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र खैर इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी। स्रोत- प्रशासन।
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के जरिए राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई। इस परीक्षा में कुल 5448 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 2748 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 27,00 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन

डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के जरिए राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता की प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 14 केंद्र बनाए गए थे। इसमें शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती, एपीएनपीजी कॉलेज बस्ती, शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज बस्ती, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज बस्ती, श्रीहंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर बस्ती, एएसएचएस एंड जीआएस इंटर कॉलेज बस्ती, महिला महाविद्यालय बस्ती, किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया बस्ती, श्रीशिवमोहर नाथ पांडेय किसान जनता इंटर कॉलेज नगर बाजार, श्रीदेशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज वाल्टरगंज, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज में कुल 54,48 परीक्षार्थी नामांकित रहे। इसमें से 27,00 परीक्षार्थी शामिल हुए और 27,48 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें