जिला कारागार को किया गया सैनिटाइज।
- फोटो : BASTI
जिला कारागार में फिर मिले 263 कोरोना पॉजिटिव
बस्ती। ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कोरोना पॉजिटिव रोडवेज के परिचालक समेत दो लोगों की मौत मंगलवार को हो गई है। सोमवार को जिला कारागार में कोरोना संक्रमण के पांव पसाने के बाद मंगलवार को फिर शिविर लगाकर बंदियों और कैदियों की एंटीजन जांच कराई गई। जांच में 263 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 36 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार एक ही दिन में 299 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी प्रभारी डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने दी है।
अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1673 हो गई है। जबकि एक्टिव केस 810 हैं। मृतक की संख्या 36 हो गई है। 27 संक्रमितों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब 827 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मंगलवार को जिला कारागार में शिविर में 660 कैदियों/बंदियों की जांच कराई गई है।