फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। जिले की स्वाट टीम, सर्विलांस और कलवारी थाने की पुलिस ने शनिवार रात संयुक्त कार्रवाई कर मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी को दबोचा है। आरोपी की पहचान दुबौलिया थाने के उमरिया निवासी अनुज दूबे उर्फ गुल्ली के रूप में की गई है।
रविवार को एएसपी पंकज ने बताया कि डकही तिराहा थाना कलवारी की पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से पल्सर बाइक, कट्टा, एक कारतूस व दो मिस कारतूस 315 बोर, दो मोबाइल व 1250 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक आरोपी पर 22 फरवरी की रात बनकटी स्थित सांसद जगदंबिका पाल के स्नेह फिलिंग स्टेशन के मैनेजर से वसूली का आरोप है। मैनेजर ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने फायर झोक दिया था। इस मामले में थाना लालगंज में रिपोर्ट दर्ज किया गया था। इसके बाद एसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
----
लूट व चोरी की घटनाएं में रहा है शामिल
आरोपी ने खुलासा किया है कि वह लूट व चोरी की वारदात को चुराए गए वाहन से करते थे। शनिवार रात भी आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने निकला था लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पर कलवारी, हर्रैया, दुबौलिया समेत कई थानों पर रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार शामिल पुलिस की टीम
हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने वाली टीम में कलवारी थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष लालगंज विकास यादव, स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह, सर्विलांस प्रभारी पंकज पांडेय एसआई शिवधारी, संतोष कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल छोटे लाल, सुरेंद्र यादव, आदित्य पांडेय, अमित पाठक, अजय दुबे, अरुणेश यादव, सदानंद यादव, कृष्णकुमार पांडेय, प्रारध्वज प्रताप सिंह, अरविंद यादव, संग्राम सिंह यादव, राघवेंद्र दुबे, विनय कन्नौजिया, विवेक यादव, राहुल सिंह, मंजीत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें