फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 2.5 क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा हरैया क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी

Tue, 16 Dec 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पनीर पकड़ कर सैंपलिंग करते एफएसओ अजय श्रीवास्तव व अन्य स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले में पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गनेशपुर में पिकअप में रखा पनीर पकड़ा। इसमें 2.5 क्विंटल नकली पनीर भरा हुआ था। यह आसपास बाजारों में खपाने के लिए इसे लाया गया था। जांच में पनीर खाने लायक न मिलने पर सैंपल लेकर इसे नष्ट करा दिया गया। बीते दिन भी नकली पनीर रोडवेज स्थित मंगला कॉलोनी में फैक्टरी में पकड़ी गई थी। वहां पर बड़े पैमाने पर नकली पनीर तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन

बता दें कि सहालग के बाद भी धंधेबाज सक्रिय हैं और मिलावटी सामग्री खपाने का नया तरीका अपना लिए हैं। सोमवार को वॉल्टरगंज थाना अंतर्गत गनेशपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सचिंद्र कुमार ने वाहन की जांच में एक वाहन पर लदा 2.5 क्विंटल पनीर पकड़ लिया। चालक पनीर से संबंधित कागजात नहीं दिखा सका तो पुलिस ने पनीर पकड़े जाने की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दिया।
मौके पर पहुंचे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह की टीम ने पनीर की जांच किया। पनीर संदिग्ध पाए जाने पर उसकी सैंपलिंग कराकर शेष पनीर को नष्ट करा दिया गया। जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि पनीर संतकबीरनगर से लाई गई थी। इसे हर्रैया में किसी दुकान पर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि बड़े पैमाने पर गैर जनपद में बनी अधोमानक और नकली पनीर, खोआ आदि को जनपद के विभिन्न बाजारों में खपाया जा रहा है। आम तौर से इन कारोबारियों तक पहुंचना मुश्किल होता है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेश वर्मा, अजय श्रीवास्तव, सुभेष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें