फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली उपभोक्ताओं से ढाई लाख जमा, 45 कनेक्शन काटे गए

Thu, 02 Jan 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाल्टरगंज। विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान में छूट देने को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। क्षेत्र के गाऊखोर में उप खंड अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि कैंप में 32 उपभोक्ताओं का ओटीएस में रजिस्ट्रेशन किया गया। कुल 52 उपभोक्ताओं ने दो लाख पचास हजार रुपये जमा किए। साथ ही 45 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी ने बताया कि इस माह गाऊखोर तथा सल्टौआ क्षेत्र में तीन जनवरी को भीटिया चौराहा तथा बासापार में, चार जनवरी को बानगढ तथा गोविंदापुर, पांच जनवरी को मड़वा नगर तथा धनघटी, छह जनवरी को हरदिया शुक्ल तथा अर्जुन बीरो, सात जनवरी को पड़िया तथा बरहुआ चौराहा, आठ जनवरी को बड़ी बक्सई तथा देईपार चौराहा, नौ जनवरी को वॉल्टरगंज तथा मुरादपुर, 10 जनवरी को हाथा तथा हसनापुर, 11 जनवरी को दोरिका तथा परसाखाल, 12 जनवरी को पैड़ा तथा कल्याणपुर, 13 जनवरी को बहेरिया तथा बेलहसा, 14 जनवरी को मुड़बरा तथा पकरीभिखी, 15 जनवरी को सियरापार तथा तीजूनगर में कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान अवर अभियंता राम जगत, नीरज पाण्डेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें