हर्रैया। आंबेडकर नगर वार्ड में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस जांच-पड़ताल करने में जुटी है।
आंबेडकर नगर वार्ड निवासी दुर्गेश तिवारी पोस्ट ऑफिस के सामने ऑनलाइन अप्लीकेशन का कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम को वह दुकान बंद कर बाइक से घर आए। बाइक घर के सामने खड़ी कर अंदर चले गए। करीब आमा घंटे बाद जब वह बाहर आए तो बाइक नहीं थी। इधर-उधर खोजबीन करते हुए आसपास के लोगों से पूछा। मगर, बाइक का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने देर शाम को बाइक चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। संवाद