फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी-पीएचसी में 430 बेड के सफाई पर खर्च होंगे ढाई करोड़

Thu, 06 Mar 2025 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले की सीएचसी-पीएचसी समेत ट्रामा सेंटर में उपलब्ध बेडों की साफ-सफाई में करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर फाइनल कर दिया है।

इसके पूर्व सीएमओ पर एक ही फर्म को लगातार नवीनीकरण कर कार्य देने के आरोप लग रहे थे। इसके बाद यह मामला शासन स्तर पर पहुंचा तो हड़कंप मच गया और आनन-फानन जेम पोर्टल के जरिये टेंडर कराया गया। नामित संस्था ने बढ़कर बोली लगाई और एक बेड की साफ-सफाई पर एक माह के लिए 2350 रुपये रेट तय किया। तमाम जांच के बाद उसी को टेंडर दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे कागज में तो बेड की संख्या दिखा दी गई है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अधिकतर सीएचसी-पीएचसी पर बेड ही दुरुस्त नहीं मिलेंगे। इस बार नए सिरे से टेंडर हुआ है, ऐसे में अधिकारी गुणवत्ता पर जरूर ध्यान देंगे। जिले में 14 सीएचसी व 39 पीएचसी के साथ ही जिला अस्पताल बस्ती में मौजूद ट्रामा सेंटर के 10 बेड पर साफ-सफाई का जिम्मा सीएमओ के जिम्मे है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि फरवरी माह में यह टेंडर हुआ है। जेम पोर्टल के जरिये जिस संस्था को यह कार्य मिला है उसकी गुणवत्ता को जांचने के लिए अलग से अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। यह टेंडर दो साल के लिए किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें