फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बैंककर्मी समेत 25 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंककर्मी समेत 25 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में मंगलवार को बैंककर्मी, थाने के वाहन चालक समेत 25 और संक्रमित मिले हैं। एक संक्रमित की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। ऐेसे में अब तक जिले में कुल 444 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 336 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 82 एक्टिव केस हैं।
मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया की कटरा शाखा के एक कर्मी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डीएम आशुतोष निरंजन ने बैंक को दो दिन के लिए सील कर दिया है। ऐेसे अब तक बैंक शुक्रवार को खुलेगा। डीएम ने सीएमओ की आख्या के बाद बैंक परिसर व कार्यालय को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइज कराने और सफाई के निर्देश दिए हैं। लालगंज थाने के वाहन चालक के संक्रमित मिला। वाहन चालक पहले से ही होम क्वारंटीन है। दरअसल, इससे पूर्व यहां के एक एसआई के संक्रमित मिलने के बाद पूरे स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में करीब सवा लाख प्रवासी आए हैं। इनमें से बारी-बारी से सभी का सैंपल लिया जा रहा है। अब तक कुल 16846 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 16127 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 15678 की रिपोर्ट निगेटिव है। 719 रिपोर्ट का इंतजार है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें