दर्जन छात्राएं उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं।
- फोटो : अमर उजाला
सल्टौआ गोपालपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की दो दर्जन छात्राएं उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। प्राथमिक उपचार के लिए सभी को सीएचसी सल्टौआ लाया गया।
सोमवार सुबह विद्यालय में बिजली न रहने के कारण बालिकाएं गर्मी से ब्याकुल हैं। इसी बीच सातवीं की पूनम को उल्टी दस्त होने लगा। जब तक गंभीरता समझ पाते आठवीं की चंचल, प्रिया, सावित्री, रजनी, शिवानी, मोनी, अंजनी, मुस्कान, प्रियंका, अंशू, रमा, पूजा,चांदनी और मोनी को भी उल्टी-दस्त होने लगी। प्राथमिक उपचार के बाद वार्डेन रीतू गुप्ता ने सभी को पीएचसी सल्टौआ भेजकर उपचार कराया। डॉ. रवींद्र वर्मा ने बताया कि तेज गर्मी के चलते लगभग बालिकाओं की तबियत बिगड़ी। जिनका उपचार करके विद्यालय भेज दिया गया। अभिभावकों ने विद्यालय में गर्मी से बचाव के लिए विभाग से व्यवस्था कराये जाने की मांग की है।