फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामूहिक विवाह में 221 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

विज्ञापन
सल्टौआ ब्लॉक के शिवपुर गांव स्थित मैरेज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित स
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग ब्लॉकों और नगर पंचायतों में आयोजित समारोहों में कुल 221 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कहीं बेटियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर जीवनसाथी का हाथ थामा तो कहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आयोजित इन समारोहों में परिजनों और रिश्तेदारों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि तीनों आयोजनों में उपस्थित जोड़ों का विवाह कराया गया।
भानपुर संवाद के अनुसार, रुधौली ब्लॉक के अरदा स्थित मैरिज हॉल में आयोजित समारोह में रामनगर ब्लॉक के 46 और नगर पंचायत भानपुर के सात जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। रामनगर ब्लॉक के 46 जोड़ों में तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद और उपहार दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बहादुरपुर संवाद के अनुसार, ब्लॉक के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग स्थित बेइली गांव के मैरिज लॉन में आयोजित समारोह में 53 जोड़ों का विवाह हुआ। इनमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह, 30 जोड़ों का बौद्ध रीति-रिवाज और 21 जोड़ों का विवाह सनातन परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। इसके अलावा नगर पंचायत नगर के सात पंजीकृत जोड़े भी समारोह में शामिल हुए। इस तरह यहां कुल 60 जोड़ों का विवाह हुआ। विधायक दूधराम ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत बहादुरपुर के प्रशासक प्रतिनिधि डॉ. शैलेंद्र दुबे, नगर पंचायत नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।



टिनिच संवाद के अनुसार, सल्टौआ ब्लॉक के शिवपुर गांव स्थित मैरिज हॉल में आयोजित समारोह में 58 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इनमें तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और नवदंपतियों को उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहायक साबित हो रही है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, बीडीओ अवध प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत अरुणेश पाल, एजी विजय वर्मा, ग्राम प्रधान श्रीराम पांडेय और अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें