मुंडेरवा। सहिया बहिया काली मंदिर के पासनाले के पुल की रेलिंग टूट गई है। मोड़ होने की वजह से टूटी रेलिंग नहीं दिखाई देती है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। हाल में ही पुल के नीचे कार और बाइक गिर गई थी। मेन रोड होने के बावजूद प्रशासन के जिम्मेदारो की निगाह इस पर नहीं पड़ रही है।
कस्बा निवासी सूर्य मणि पांडेय, रिंकू जायसवाल, सुधीर दूबे, विजय प्रकाश शुक्ल, अजीत जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, राहुल श्रीवास्तव आदि ने बताया कि इसी लिखित शिकायत कई बार विभाग से की गई। मगर, रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई। संवाद