फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया को घटे मूल्य पर वितरित कराएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया को घटे मूल्य पर वितरित कराएं
विज्ञापन

कृषि विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक में संयुक्त कृषि निदेशक ने दी हिदायत
कृषकों को बीज न वितरित किए जाने पर यूपी एग्रो से मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कृषि विभाग के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. ओपी सिंह ने विभाग के मंडल भर के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तीनों जिलों के डीएओ को निर्देश दिए कि वे विशेष अभियान चलाकर यूरिया के घटे मूल्य पर कृषकों को वितरित कराएं। पीसीएफ के अधिकारी सभी सहकारी समितियों व दुकानों पर घटे हुए मूल्य का बैनर टंगवा दें।
विज्ञापन

मंडल में वितरित बीजों की डीबीटी की प्रगति समीक्षा के दौरान पाया गया कि मंडल में यूपी एग्रो ने लक्ष्य के अनुरूप बीज मंगा कर कृषकों को वितरित नहीं कराया गया है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने स्पष्टीकरण के लिए निर्देशित किया है। वितरित बीज के सापेक्ष कृषकों को अनुदान की राशि समय पर दिए जाने के निर्देश तीनों जनपदों के उप कृषि निदेशकों को दिए हैं। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए जेडी कृषि ने निर्देश दिए कि योजनाओं के अंतर्गत फरवरी के अंत तक सभी वित्तीय भुगतान सुनिश्चित कराए जाएं, जिससे कि कृषकों को समय से विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर उप कृषि निदेशक डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, सिद्धार्थनगर पीके कनौजिया, जिला कृषि अधिकारी बस्ती संजेश कुमार श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर चंद्र प्रकाश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सुधाकर चक्रवर्ती, नरेंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के सहायक निदेशक बी एन कुशवाहा के अलावा अन्य मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें