फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव ने वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बस्ती। सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा जिले नोडल अधिकारी एमपी अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली कम मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

हर्रैया और कप्तानगंज में निरीक्षण के बाद सचिव अग्रवाल ने 67 बिंदुओं की गहन समीक्षा की। सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय ने विकास का संक्षिप्त आंकड़ा प्रस्तुत किया। इसमें विकास, कल्याण, निर्माण, पुलिस प्रशासन, राजस्व आदि मुख्य थे। व्यापार कर, परिवहन और विद्युत के वसूली मदों में वसूली कम पाई जाने पर बढ़ाने के निर्देश दिए। सचिव ने कहा कि जिन-जिन कार्यों के लक्ष्य निर्धारित हैं। उन्हें गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करें। क्योंकि देरी होने से लागत बढ़ जाती है। बच्चों के टीकाकरण तथा पशुओं के टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। धान क्रय केन्द्रों की समीक्षा में गत वर्ष की तुलना में महज 10 हजार मीट्रिक टन की खरीददारी पर सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम डॉ. राजशेखर ने किसानों को किसी भी धान क्रय केंद्र पर बेचने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। समाज कल्याण, महिला कल्याण तथा कल्याण विभाग से संबंधित पेंशन को समय से खातों में भेजने के निर्देश दिए। खाद-बीज या किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए सचिव ने विभाग को कहा है। इस दौरान सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें